पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का आज पेश बजट पूरी तरह से दिशाहीन है।पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा केंद्र सरकार का आज पेश बजट पूरी तरह से दिशाहीन है। इसमें किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी, दलित, OBC और सर्व समाज के लिए दृष्टि का अभाव है।मध्यम वर्गीय परिवार आयकर में छूट की आशा रखते थे लेकिन उस दिशा में सरकार ने कोई क़दम नहीं बढ़ाया।
केंद्र सरकार का आज पेश बजट पूरी तरह से दिशाहीन
बजट में मध्यप्रदेश को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह भत्ता और किसानों को गेहूं तथा धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य प्रदान करने का वादा किया था। लेकिन इस दिशा में केंद्रीय बजट से मध्यप्रदेश को कोई सहयोग नहीं मिला है। मध्यप्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया है।
Comments (0)