उत्तरी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (UPI Tex) में एमएसएमई विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश की 12 चयनित एमएसएमई इकाइयों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। इन इकाइयों ने फैब्रिक्स, पर्ल (मोती) निर्माण, पैकेजिंग, बांस आधारित उत्पाद और मसाला उद्योग सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के स्टॉल्स को आगंतुकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों द्वारा खूब सराहा गया।
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल
विशेष रूप से, इन 12 इकाइयों में से 2 महिला उद्यमियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रेरक पहल है। एमएसएमई विभाग, मध्यप्रदेश ने एक्सपो में भाग लेने वाली सभी इकाइयों के स्टॉल स्थापना और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।
इस प्रकार की प्रदर्शनियों में भागीदारी से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को नए बाजार, व्यापारिक संपर्क और निर्यात के अवसर प्राप्त होते हैं। मध्यप्रदेश एमएसएमई विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments (0)