केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
CTET परीक्षा 7, 8 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 12 मार्च को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और अब 30 मार्च को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
रिजल्ट चेक करने का तरीका
- उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “CTET FEB 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
इतना होना चाहिए क्वालिफाइंग मार्क्स
CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कटऑफ हासिल करना जरूरी है:
- जनरल (UR): 60% अंक (150 में से 90 अंक)
- OBC/SC/ST/PwD: 55% अंक (150 में से 82 अंक)
पेपर 1 और पेपर 2 का महत्व
- पेपर 1 पास: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्रता
- पेपर 2 पास: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्रता
उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
CTET क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। यह परीक्षा देशभर में शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।