30 सप्ताह का है IIT Patna का AI Certificate Programme
यह प्रोग्राम कुल 30 सप्ताह यानी करीब 7 महीने का है। इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोफेशनल्स को AI की आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है, ताकि वे अपने मौजूदा काम में AI टूल्स और तकनीकों का इस्तेमाल कर सकें। इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में Generative AI के साथ-साथ Agentic AI जैसी तेजी से विकसित हो रही तकनीकों पर भी फोकस किया जाएगा।
किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
IIT Patna के इस AI प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Graduation या Diploma होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम एक साल का Full-time Work Experience भी होना चाहिए। इस कोर्स की खासियत यह है कि इसमें एडमिशन के लिए पहले से Python या किसी दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी अनिवार्य नहीं रखी गई है। यानी गैर-तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स भी AI की इन तकनीकों को सीख सकते हैं। यह प्रोग्राम खास तौर पर Technology, Business, Data और Analytics Managers के साथ-साथ CXO स्तर के प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
30 सप्ताह में 90 घंटे की लाइव ट्रेनिंग
प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को कुल 90 घंटे की लाइव ऑनलाइन क्लासेज दी जाएंगी। हर सप्ताह करीब 3 घंटे की लाइव क्लास आयोजित होगी। इससे नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए भी कोर्स करना आसान हो सकता है। अगर किसी प्रतिभागी से लाइव क्लास छूट जाती है तो उसके लिए रिकॉर्डेड वीडियो की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रिकॉर्डेड कंटेंट को पोर्टल के माध्यम से बाद में देखा जा सकेगा। Machine Learning से Agentic AI तक सीखेंगे इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में AI से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकों और टूल्स की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को Machine Learning, Deep Learning, Large Language Models यानी LLMs, Prompt Engineering और Agentic AI जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा LangChain, Python और Data Tools का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सिर्फ AI की थ्योरी समझाना नहीं बल्कि प्रतिभागियों को इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के साथ काम करने का अनुभव देना है।
Microsoft, Google, Amazon समेत बड़ी कंपनियों के एक्सपर्ट देंगे मेंटरशिप
कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम में Microsoft, Google, Amazon, Uber, Meta, Flipkart और Nvidia जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों की मेंटरशिप का प्रावधान बताया गया है। इससे प्रतिभागियों को AI के वास्तविक इंडस्ट्री इस्तेमाल, करियर से जुड़े पहलुओं और आधुनिक तकनीकों को समझने का मौका मिलेगा।
बेंगलुरु में होगा 2 दिन का ऑफलाइन सेशन
ऑनलाइन ट्रेनिंग के अलावा कार्यक्रम के अंत में बेंगलुरु में दो दिनों का ऑफलाइन Networking और Industry Immersion Session भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से मिलने और नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा। यह सेशन खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी हो सकता है जो AI के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और कंपनियों के साथ अपनी इंडस्ट्री कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं।
कितनी है कोर्स की फीस?
IIT Patna के इस AI Certificate Programme की मूल फीस 95,000 रुपये बताई गई है। इस पर 18 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद कुल कोर्स फीस 1,12,100 रुपये होती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को 99 रुपये आवेदन शुल्क और 4,000 रुपये सीट कन्फर्मेशन रजिस्ट्रेशन फीस अलग से देनी होगी। फीस भुगतान के लिए एकमुश्त भुगतान के अलावा दो किस्तों और EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
सर्टिफिकेट पाने के लिए पूरी करनी होगी ये शर्तें
कोर्स पूरा करने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट पाने के लिए प्रतिभागियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके लिए कक्षाओं में कम से कम 65 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी होगी। इसके साथ ही प्रतिभागी को कम से कम 3 CGPA हासिल करना होगा। इन शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इस प्रोग्राम में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को Masai School के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।वेबसाइट पर जाकर 'IIT Patna Agentic AI / AI Officer Programme' वाले पेज को खोलना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को अपनी बेसिक जानकारी, वर्तमान कंपनी और Work Experience से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए सबसे पहले Masai School की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद IIT Patna के Agentic AI / AI Officer Programme वाले पेज पर क्लिक करें। यहां मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिशन टीम की ओर से स्क्रीनिंग कॉल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आगे की एडमिशन प्रक्रिया इसी के आधार पर होगी।