पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए हुए है। गुरुवार (13 जुलाई) को पीएम मोदी ने ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द भारतीय पर्यटक एफिल टॉवर के ऊपर से यूपीआई का उपयोग कर सकेंगे।
यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) भारत की मोबाइल-आधारित भुगतान प्रणाली है और लोगों को चौबीसों घंटे भुगतान करने की अनुमति देती है।
भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) जल्द ही फ्रांस में भी उपलब्ध होगी। अब भारतीय पर्यटक फ्रांस में भी यूपीआई के माध्यम से डिजिटली भुगतान कर सकेंगे।
Comments (0)