मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी, शनिवार को पंधाना (जिला खंडवा) से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। अब तक योजना के तहत कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि हितग्राहियों को दी जा चुकी है।
रैन बसेरा निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया जाएगा
इस दौरान मुख्यमंत्री 255 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे, साथ ही 354 करोड़ रुपये के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। प्रमुख रूप से 252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली खंडवा नगर निगम की सीवरेज परियोजना तथा 2.90 करोड़ रुपये की लागत से पंधाना में बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया जाएगा।
Comments (0)