नई दिल्ली।एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसन हुआंग को एक बार फिर कंपनी का प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया है। बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने सोमवार (23 नवंबर) को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि हुआंग की वापसी कंपनी, कर्मचारियों, शेयरधारकों और ग्राहकों के हित में है। वहीं, जेनसन हुआंग ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बोर्ड का आभार जताया।
बोर्ड ने जताया जेनसन हुआंग पर भरोसा
एनवीडिया के बोर्ड अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि कंपनी के नेतृत्व के लिए जेनसन हुआंग ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी दोबारा नियुक्ति सभी स्टेकहोल्डर्स, कर्मचारियों और ग्राहकों के हित में है।जोन्स ने कहा कि बोर्ड को हुआंग पर पूरा भरोसा है और कंपनी का नेतृत्व फिर से संभालने पर उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित है।
उन्होंने अंतरिम CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस की भी सराहना की। जोन्स ने कहा कि कोलेट क्रेस ने एनवीडिया के CFO की मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ अंतरिम CEO के रूप में भी बेहतरीन काम किया।
दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले जेनसन हुआंग?
जेनसन हुआंग ने दोबारा एनवीडिया का नेतृत्व करने का अवसर मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे अहम टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। वह बेहद विनम्रता के साथ यह जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं।हुआंग ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विश्वास बनाए रखने और अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए एनवीडिया के बोर्ड का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से बोर्ड अध्यक्ष हार्वे जोन्स और अंतरिम CEO के रूप में कंपनी का नेतृत्व करने वाली कोलेट क्रेस के प्रति आभार जताया।
इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों, शेयरधारकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और दुनिया भर के साझेदारों के समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया।