Garlic Side Effects: लहसुन भारतीय खाने का अहम हिस्सा सदियों से रहा है। इसे खाने के शोरबे या फिर सूखी सब्ज़ी में शामिल कर खाया जाता है। लहसुन न (Garlic Side Effects) सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को कई तरह से फायदा भी करता है। खासतौर पर सर्दियों में मौसम में लहसुन का सेवन, शरीर को गरमाहट पहुंचाता है। लहसुन (Garlic Side Effects) इम्यूनिटी और पाचन के लिए लाभदायक तो होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोगों के लिए इससे दूरी बनाकर रखना ही बेहतर है।
लहसुन खाने के फायदे
कई लोगों को लहसुन सूट नहीं कर सकता है, लेकिन इसके बावजूद यह बेहद फायदेमंद औषधि है, जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। दिल की सेहत से लेकर इम्यूनिटी तक, लहसुन सभी लोगों को फायदा पहुंचाता है। तो आइए जानें इसके फायदे:
- इन्फेक्शन से लड़ता है
- हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के स्तर को कम करता है
- इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है
- कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर को कम करता है
इन लोगों को नहीं खानी चाहिए लहसुन?
- प्रेग्नेंसी के दौरान लहसुन ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है, जो काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
- अगर आप लिवर से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तब भी लहसुन न खाएं, इससे मुसीबत बढ़ सकती है।
- जो लोग शरीर की बदबू या फिर सांस की बदबू से जूझते हैं।
- जिन लोगों को एसीडिटी की शिकायत होती है।
- अगर आपको अक्सर दस्त हो जाते हैं, तब भी लहसुन खाने से बचना चाहिए।
- अगर आप ब्लड थिनिंग या फिर कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए स्टैटिन्स जैसी दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो भी लहसुन न खाएं। read more- Turmeric Coffee: सेहत के लिए फायदेमंद है हल्दी वाली कॉफी, जानिए बनाने का तरीका
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं।किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें। IND24 किसी भी तरह के उपाय की पुष्टि नहीं करता है।
Comments (0)