Christmas Eve 2022: 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान यीशु के जन्मदिन के रुप में ईसाई धर्म के लोग पूरे विश्व में मनाते हैं। इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं नए साल का सेलिब्रेशन भी उसी दिन से शुरु हो जाता है। Christmas Eve को काफी खास अंदाज से मनाया जाता है। इस दिन गिरजाघरों में प्रभु यीशु की पूजा की जाती है। साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाए जाते है और लोग एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते है। वहीं इस खास मौके (Christmas Eve ) पर प्लम केक की खास विशेषता है । तो आइए जानते है इस केक के बारे में-
प्लम केक
प्लम केक क्रिसमस पर बनने वाला स्पेशल केक होता है। यह केक साधारण क्रीम केक से बिल्कुल अलग होता है। वहीे इस केक की रेसिपी भी काफी अलग है, इसे बनाने के लिए अलग -अलग चीजों का इस्तेमाल होता है। क्रिसमस पर केक बनाने का कॉन्सेप्ट 16वीं सदी से शुरू हुआ था। इससे पहले कभी भी क्रिसमस पर केक काटने की प्रथा या बनाने की प्रथा का जिक्र नहीं है। कुछ जानकारों की मानें तो पुराने समय में लोग ब्रेड और सब्जियों को मिलाकर एक डिश बनाया करते थे।
इस प्रथा को प्लम पुडीज की प्रथा कहा जाता था। जहां पर इसे बनाने के लिए पुडिंग से निकालकर उसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाने लगा था। इसके बाद मक्खन, अंडा और उबाले गए फलों से भी प्लम बनाया जाने लगा। यहीं नहीं, बहुत से लोगों के पास तंदूर भी हुआ करता था। वो इस डिश को इसमें रखकर पकाने लगे। बस इसी तरह फिर धीरे-धीरे इस पकवान ने केक का रूप ले लिया। Read more- Health Update : सर्दियों में पिस्ता खाने से होते है ये जबरदस्त फायदे
लंबे समय से शुरू होती है तैयारियां
Christmas Eve पर इस केक को बेहद खास माना जाता है। इस केक को बनाने के लिए एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है, जिसमें क्रिसमस पर सबसे ज्यादा फ्रूट केक की डिमांड होती है। इस केक में ड्राई फ्रूट ज्यादा मात्रा में डाले जाते है। क्रिसमस पर लोग प्लम केक भी खरीदते हैं। इस स्पेशल केक को फंगस से बचाकर रखने के लिए इसमें सबसे ज्यादा किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। लोग एक दो महीने पहले से ही किशमिश को धोकर और सुखा कर रख देते हैं। Read more- Turmeric Benefits: सेहत और सुंदरता के लिए ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल
Comments (0)