Benefits of lemon: नीबू पानी एक ऐसा पेय पदार्थ जिससे शरीर को ठंडक मिलती है। नीबू पानी (Benefits of lemon) की जब बात आती है तो हमारे मन में तुरंत वजन कम करने का ख्याल आता है। जबकि ऐसा बिल्कुल नही है। नीबू पानी शरीर को हाइड्रेशन और वजन घटाने के लिए ही नहीं बल्कि नीबू पानी (Benefits of lemon) के और भी लाभ है। जो हमारे शरीर में आवश्यक जरुरतों को पूरा करने में काम आते है। लोगों को अक्सर यह भ्रम होता है कि नीबू पानी का सेवन केवल वजन कम करने के लिए किया जाता है। तो आइए जानते है नीबू के फायदे के बारे में-
चेहरे पर ग्लो लाता है
नीबू में अधिक मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में होने वाली विटामिन-सी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। अगर आप इसका सेवन खाली पेट करते है तो शरीर पर इसका काफी अच्छा असर पड़ता है। नीबू पानी पीने से स्किन की रिपेयरिंग स्पीड को बढ़ाने में मदद मिलती है और चेहरे पर ग्लो आता है।
पाचन को मजबूत बनाता है
हर दिन नींबू पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और अपच, गैस, खट्टी डकारें जैसी परेशानियां दूर रहती हैं।यहां तक कि खाना खाने के बाद पेट दर्द की समस्या हो तो भी आप सिर्फ एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़कर इसका सेवन कर लीजिए।
खाली पेट नीबू पानी पीना सही है या नहीं
वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खें अपनाते है सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी में नीबू और शहद मिलाकर पीते है और यह नुस्खा वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आप सब यह जानते है कि इससे कुछ नुकसान भी हो सकते है। लोंगो को फायदे की जगह कई नुकसान भी हो जाते है कई बार पेट में जलन या दर्द भी पैदा कर सकती है। Read more- Immunity Booster tips: सर्दियों में फायदेमंद है अदरक का सेवन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
नीबू पानी पीने का सही समय
आपको किस समय नीबू पानी पीना चाहिए यह आपके ऊपर निर्भर करता है किन्तु आप दोपहर के खाना खाने के 1 घंटे बाद नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। अगर वजन घटाने के लिए नीबू पानी पीना हो तो खाना खाने के आधे घंटे बाद गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिए।
Comments (0)