भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद "ज्ञान, शील, एकता" के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्र सेवा के संस्कार विकसित करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है।
राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई
उन्होंने कहा कि परिषद ने छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि परिषद के कार्यकर्ता भविष्य में भी देश के नवनिर्माण और युवा सशक्तिकरण में इसी तरह अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते रहेंगे। डॉ. मोहन यादव ने स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।