भिंड जिले में भिंड-ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन डंपर से टकरा गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
8 लोगों की मौत, 26 घायल
हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
मौके पर पहुंची पुलिस, राहत-बचाव कार्य शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम समेत चौराहा, गोहद और एंडोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही दुर्घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी गई है।
हादसे की वजह की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप डंपर से टकराई, लेकिन दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस हादसे की वजह और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
गंभीर घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर
गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिन लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य के साथ हादसे की जांच में जुटी हुई है।
: