भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते शहर के जलाशयों और तालाबों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जलाशयों की निगरानी बढ़ा दी है और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देर रात हुई बारिश के बाद भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर फुल टैंक लेवल से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए रात करीब 8 बजे भदभदा बांध का गेट नंबर 10 खोलकर पानी छोड़ा गया।
इस मानसून चौथी बार खोले गए गेट
भदभदा बांध के गेट इस मानसून सीजन में चौथी बार खोले गए हैं। बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में भी जलस्तर बढ़ने लगा है।
कलियासोत डैम के भी तीन गेट खुले
भदभदा से पानी छोड़े जाने के बाद कलियासोत डैम का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने देर रात कलियासोत डैम के तीन गेट—गेट नंबर 2, 6 और 7—खोल दिए।
निचले इलाकों में अलर्ट
जलाशयों से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग तटीय और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुएिचले तटीय क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। बारिश के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ है।
प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जलाशयों, बांधों और निचले तटीय क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। बारिश के दौरान जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।