भोपाल में मेट्रो यात्रियों के लिए संचालन व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। मंगलवार से भोपाल मेट्रो की समय-सारणी में बदलाव होगा। सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक जारी रहेगा, लेकिन अलग-अलग समय के लिए ट्रेनों का अंतराल निर्धारित किया गया है।नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को मिलेगा। इस दौरान ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, जिससे यात्रियों को मेट्रो के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सुबह 11:30 से शाम 5 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो
सोमवार से शनिवार तक सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।इसके बाद शाम के समय यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी जाएगी।
शाम 5 से 7:30 बजे तक हर 15 मिनट में ट्रेन
शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक भोपाल मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी। व्यस्त समय में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहत देने वाली होगी।इससे ऑफिस और अन्य कामकाज से लौटने वाले यात्रियों को ट्रेन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सुभाष नगर से 11:30 बजे चलेगी पहली ट्रेन
सोमवार से शनिवार तक सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 11:30 बजे रवाना होगी।वहीं, एम्स मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे चलेगी। अंतिम ट्रेन की बात करें तो सुभाष नगर से आखिरी मेट्रो शाम 7 बजे, जबकि एम्स स्टेशन से अंतिम ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी।
रविवार और सार्वजनिक छुट्टी पर रात 8:30 बजे तक सेवा
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवा का संचालन अधिक समय तक किया जाएगा। इन दिनों भोपाल मेट्रो सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगी।रविवार और छुट्टी के दिन भी ट्रेनों के बीच अंतराल अलग-अलग समय के अनुसार तय किया गया है।
दोपहर 1 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेट्रो ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी।दोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक फ्रीक्वेंसी बढ़ेगीदोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक मेट्रो सेवा की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर हर 15 मिनट कर दी जाएगी। यानी इस अवधि में यात्रियों को अपेक्षाकृत कम समय में अगली ट्रेन मिल सकेगी।