भोपाल: राजधानी भोपाल के करीब 60 इलाकों में आज गुरुवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कुछ इलाकों में करीब 2 घंटे तो कुछ जगहों पर 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कटौती का समय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए निर्धारित किया गया है। ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरी काम पहले निपटाने और बिजली से जुड़े उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी गई है।
सुबह 10 बजे से शुरू होगा बिजली कटौती का दौर
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गिरनार कॉलोनी, अमरावतखुर्द, गिरनार हिल्स और गैलेक्सी कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नेहरू नगर, कमला नगर और कोटरा सुल्तानाबाद प्रभावित रहेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोहेफिजा, एमपीईबी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीपरनेर और बीडीए क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
करोंद समेत इन इलाकों में शाम 4 बजे तक कटौती
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करोंद, देवकी नगर, पंचवटी फेस-1 और फेस-2, बैरसिया रोड, शिव नगर, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, रत्नागिरी, कल्पना नगर, शंकरी परिसर और सोनागिरी ए एवं सी सेक्टर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी अवधि में कल्याण नगर, शंकर नगर, उड़िया बस्ती, शिवशक्ति नगर, चांदबाड़ी, प्रेम नगर, सत्यज्ञान कॉलोनी, कैंची छोला और नवजीवन कॉलोनी में भी बिजली बंद रहेगी।
शबरी नगर और भानपुर समेत कई इलाकों में भी पावर कट
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शबरी नगर, मालीखेड़ी, पिपलिया बाज खां, पटेल नगर, विजय नगर, विजय मार्केट, ईरानी बस्ती, बिहारी बस्ती, भानपुर, लीलाधर कॉलोनी, गीता नगर, समता नगर और कुटिर नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इन कॉलोनियों में 11 से 1 बजे तक बिजली बंद
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गणपति एन्क्लेव, सिग्नेचर क्राउन, भूमिका रेजीडेंसी, शिर्डीपुरम, फाइन एन्क्लेव, बीमा कुंज, सागर कुंज और बंजारी ए सेक्टर में बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा क्वॉलिटी होम्स, नवाब कॉलोनी, कान्हाकुंज कॉलोनी, शिव नगर फेस-1, फेस-2 और फेस-3 समेत आसपास के इलाकों में भी इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बंद की जा रही है। प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह है कि बिजली कटौती से पहले मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए संवेदनशील उपकरणों को कुछ समय बाद चालू करना बेहतर रहेगा।