मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।नई नियुक्तियों के साथ पार्टी ने 22 जिलों में महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इन जिलों में बनीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने शशि सिंह परमार को पन्ना, सुमन यादव को निवाड़ी, कीर्ति गुप्ता को डिंडोरी, भावना साहू को मंडला, निशा नाग को सिवनी, संजूलता सोनवंशी को पांढुर्णा, सुनीता देशमुख को बैतूल और योगमाया शर्मा को हरदा जिले का महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भोपाल, धार और अन्य जिलों में भी नई जिम्मेदारियां
इसके अलावा मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम, ऋतु जैन को सीहोर, प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर, नम्रता शर्मा को भोपाल ग्रामीण, सीमा चौहान को रायसेन, अंशुलेखा भावसार को विदिशा, नीलम सोनी सक्सेना को राजगढ़, मनीषा धाकड़ को नीमच, दीपमाला सोनी को रतलाम, प्रज्ञा ठाकुर को धार नगर, सोनाली श्रीवास्तव को धार ग्रामीण, भावना नागर को आलीराजपुर, दीपमाला बामनिया को झाबुआ और आरती पाठक को भिंड जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।