छिंदवाड़ा के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (PG कॉलेज) में छात्र समस्याओं और 17 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI के प्रदर्शन के बाद विवाद गहरा गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी।मामले में NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद छात्र संगठन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
कमलनाथ ने मुकदमे वापस लेने की मांग की
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्र समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी और उनके साथियों पर मुकदमे दर्ज करना गलत है।
कमलनाथ ने मामलों को 'फर्जी मुकदमे' बताते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने ABVP पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छात्रों का भरोसा खोने के बाद संगठन मुकदमों की राजनीति कर रहा है।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर हुआ था प्रदर्शन
दरअसल, NSUI ने कॉलेज की छात्र समस्याओं को लेकर 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदर्शन और घेराव किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी।
ABVP कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद भी हुआ विवाद
प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं के कॉलेज परिसर में पहुंचने के बाद दोनों छात्र संगठनों के बीच भी विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।
पुलिस कार्रवाई पर NSUI ने उठाए सवाल
विवाद के बाद पुलिस ने NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। NSUI ने इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।