मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई प्रवास के तीसरे दिन UAE के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मध्यप्रदेश की औद्योगिक सुविधाओं, निवेश अनुकूल नीतियों और अलग-अलग सेक्टर में उपलब्ध संभावनाओं को सामने रखा जाएगा।मुख्यमंत्री निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधा संवाद करेंगे और प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देंगे।
UAE के कई बड़े कारोबारी समूहों से मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वन-टू-वन बैठकों में UAE के प्रमुख कारोबारी समूहों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट ज़ोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं।इन बैठकों के जरिए मध्यप्रदेश में संभावित निवेश और कारोबारी साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।
शारजाह चैंबर के अध्यक्ष से भी होगी मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष महामहिम अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस के साथ बैठक करेंगे।इस दौरान चैंबर और IBPC शारजाह के प्रतिनिधियों को इन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और राज्य की औद्योगिक नीतियों से भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा।
बीआह और इमार के CEO से होगी मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीआह समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इमार समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से भी मुलाकात करेंगे।इन बैठकों में पर्यावरण प्रबंधन, शहरी विकास, रियल एस्टेट और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विशेष चर्चा होगी।साथ ही UAE के इन प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ संवाद सत्र में निवेशकों से चर्चा
दुबई में आयोजित ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ संवाद सत्र मुख्यमंत्री के निवेश रोडमैप का अहम हिस्सा होगा। इस दौरान वे UAE के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश के अनुकूल नीतियों को सामने रखते हुए प्रदेश में कारोबार और उद्योग विस्तार के अवसरों पर चर्चा करेंगे।इस दौरे का मुख्य फोकस UAE के निवेशकों के साथ संपर्क मजबूत करने और मध्यप्रदेश में संभावित निवेश को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से जोड़ने पर रहेगा।