भोपाल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सुरक्षा कर्मियों को सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेवा में प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।