शाजापुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मेगा रोड शो में शामिल होंगे और क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे भोपाल से शाजापुर के लिए रवाना होंगे। 11:30 बजे कालापीपल पहुंचने के बाद उनका भव्य मेगा रोड शो शुरू होगा। इसके बाद वे विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और कई विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत होगा पौधरोपण
मुख्यमंत्री 'एक पेड़ मां के नाम' और 'हरा-भरा कालापीपल' अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में 4 लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
भोपाल लौटकर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे कालापीपल से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे सुशासन भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे, जहां प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।