भोपाल/उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन के निधन के बाद मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम में संशोधन करते हुए भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में उज्जैन पहुंचेंगे, जहां वे सबसे पहले पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे।

महाकाल की पहली सवारी से पहले उज्जैन पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब आज सावन माह की पहली भगवान महाकाल की शाही सवारी भी निकाली जानी है। इससे पहले वे पूर्व मंत्री पारस जैन के घर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पारस जैन उज्जैन की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा रहे हैं और उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है।
Key Highlights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में बदलाव।
- भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हुए सीएम।
- पूर्व मंत्री पारस जैन के निवास पर देंगे श्रद्धांजलि।
- शोक संतप्त परिवार से भी करेंगे मुलाकात।
- महाकाल की पहली सवारी से पहले उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री।