ग्वालियर | त्योहारों से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ ग्वालियर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। भंवरपुरा और सिकरावली में बिना लाइसेंस संचालित की जा रही तीन मावा फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने 85 किलो संदिग्ध मावा और पाम ऑयल जब्त किया।
SDM के नेतृत्व में हुई छापेमारी
SDM के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों कारखानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान दूध और मावे के नमूने लिए गए। जांच में दो कारखानों के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं मिला।
जांच के लिए लैब भेजे गए मावे के सैंपल
कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए संदिग्ध मावे और पाम ऑयल के साथ लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई को मिलावट पर रोक लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।