देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर राज्यों और शहरों तक तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के रंग में लोग नजर आ रहे हैं।
कमलनाथ ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद किया।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा आज उत्सव मनाने का दिन है। साथ ही उन महापुरुषों को याद करने का मौक़ा भी है जिनके त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह आज़ादी मिली है।
आज हम सब संकल्प लें कि भारत की एकता-अखंडता के लिये मिलजुलकर रहेंगे और देश-प्रदेश की ख़ुशहाली, उन्नति के लिये अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।
एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देशवासियों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मिल-जुलकर देश और प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।
कमलनाथ ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्सव के साथ-साथ उन महापुरुषों को याद करने का अवसर है, जिनके त्याग और बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।