भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में स्कूली बच्चों द्वारा स्कूल मर्ज के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि असल में देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, वह बच्चों का विरोध बनकर सामने आ रहा है।
स्कूल मर्ज के खिलाफ बच्चों का प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भोपाल में स्कूली बच्चे अपने स्कूल का मर्ज किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों की मांग और उनके विरोध को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, वह बच्चों के विरोध के रूप में सामने आ रहा है।
उनकी आवाज को गंभीरता से सुने सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से बच्चों के साथ संवेदनशील तरीके से पेश आने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की बात सुनने और उनकी समस्याओं को समझने की जरूरत है।उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों पर अशालीन टिप्पणी या फिकरे कसने के बजाय उनकी भावनाओं और समस्याओं को गंभीरता से समझना चाहिए।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा भोपाल में स्कूली बच्चे अपने स्कूल का मर्जर करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।असल में देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ जो सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, वह बच्चों का विरोध बनकर सामने आ रहा है।सरकारों को बच्चों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए न कि उन पर अशालीन फ़िकरे कसने चाहिए।