मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर छात्रों और युवाओं से इंदौर में होने वाले “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह कार्यक्रम कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के “छात्र संवाद” कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है।
QR कोड स्कैन कर कराएं रजिस्ट्रेशन
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में बताया कि 19 सितंबर को इंदौर में “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक छात्र दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में इस संवाद कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। कार्यक्रम के जरिए छात्रों की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
राहुल गांधी के छात्र संवाद के तहत आयोजन
“छात्रों की गूँज” कार्यक्रम को राहुल गांधी के छात्र संवाद अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके तहत छात्रों के साथ संवाद और उनकी समस्याओं एवं विचारों को सामने लाने पर जोर दिया जा रहा है। इंदौर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की ओर से छात्रों से पंजीयन करने की अपील की गई है।