मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹2,148 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे।
इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मैहर जिले को ₹256 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इन कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जाएगा।
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 39वीं किस्त के रूप में पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रति हितग्राही की राशि दी जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से ₹1,835.46 करोड़ से अधिक की राशि जारी की जा रही है।इसके अलावा रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर ₹250 प्रति हितग्राही की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इस मद में ₹312.83 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित होगी।इस तरह 19 अगस्त को प्रत्येक पात्र लाड़ली बहना के बैंक खाते में कुल ₹1,750 की राशि सीधे DBT के माध्यम से पहुंचेगी।
अब तक ₹63 हजार करोड़ से ज्यादा की सहायता
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। योजना के तहत अगस्त 2026 तक कुल 39 किस्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹63,248 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।
2026-27 के बजट में ₹23,882 करोड़ का प्रावधान
लाड़ली बहना योजना के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹23,882.81 करोड़ का बजट प्रावधान किया है।इसके जरिए पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 19 अगस्त को होने वाला भुगतान भी इसी योजना के तहत किया जा रहा है।
मैहर को ₹256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर दौरे के दौरान जिले के लिए ₹256 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास परियोजनाओं को भी गति दी जाएगी।