MP Govt Job 2026: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 2306 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के कई प्रमुख विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2306 पदों पर होगी भर्ती
एमपीईएसबी द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 2306 पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं। इसके अलावा पंचायत, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, उद्योग समेत कई विभागों में भी नियुक्तियां होंगी।
विभागवार रिक्तियां
इन विभागों और संस्थानों में भी मिलेगी नौकरी
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई अन्य सरकारी संस्थानों में भी पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं—
विभिन्न मेडिकल कॉलेज
पॉलिटेक्निक कॉलेज
नगर निगम
विकास प्राधिकरण
सहकारी दुग्ध संघ
अन्य शासकीय संस्थान
200 पटवारियों की भी होगी भर्ती
इस भर्ती का सबसे अहम हिस्सा पटवारी के 200 पद हैं। MPESB के नियमों के अनुसार इन पदों पर भर्ती भी इसी संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। पटवारी पद के लिए पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़े अलग नियम लागू होंगे। जिलावार पदों का विवरण अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया है।
परीक्षा दो पालियों में होगी
एमपीईएसबी ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹500
SC/ST/OBC/EWS एवं दिव्यांग (मध्यप्रदेश निवासी): ₹250
आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
आवेदन भरने के बाद जानकारी एक बार अवश्य जांच लें।
अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करें।