भोपाल: मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की अनिश्चितता से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल नीनो के प्रभाव और मानसून में संभावित देरी को देखते हुए राज्य सरकार किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।योजना के तहत किसान केवल 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा कर अपनी खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं। यह सुविधा ऋणी (Loan Holder) और गैर-ऋणी (Non-Loanee) दोनों श्रेणी के किसानों के लिए उपलब्ध रहेगी।
31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
राज्य सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।वहीं, जो किसान इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उनके लिए 24 जुलाई 2026 तक योजना से बाहर होने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।यदि कोई ऋणी किसान अपनी बीमित फसल में बदलाव करना चाहता है, तो उसे 29 जुलाई 2026 तक संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा।
फसल बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं
आधार कार्ड की प्रति
बैंक पासबुक की कॉपी
भूमि संबंधी दस्तावेज (खतौनी/खसरा आदि)
फसल बुवाई प्रमाण पत्र
या प्रस्तावित फसल का स्व-घोषणा पत्र
जिला और फसल के अनुसार प्रीमियम राशि
राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों और अधिसूचित फसलों के लिए बीमित राशि और प्रीमियम निर्धारित किया है।
देवास
मक्का – बीमित राशि ₹32,400/हेक्टेयर | प्रीमियम ₹648
सोयाबीन – ₹46,300 | ₹926
धान (असिंचित) – ₹33,100 | ₹662
इंदौर
मक्का – ₹34,700 | ₹694
सोयाबीन – ₹46,300 | ₹926
रायसेन
उड़द – ₹24,300 | ₹486
मक्का – ₹30,200 | ₹604
धान (सिंचित) – ₹51,000 | ₹1,020
धान (असिंचित) – ₹34,200 | ₹684
तुअर – ₹35,700 | ₹714
सोयाबीन – ₹37,900 | ₹758
विदिशा
उड़द – ₹24,300 | ₹486
ज्वार – ₹19,400 | ₹388
मक्का – ₹30,200 | ₹604
धान (सिंचित) – ₹56,700 | ₹1,134
धान (असिंचित) – ₹29,800 | ₹596
सोयाबीन – ₹37,900 | ₹758
नर्मदापुरम
मक्का – ₹34,700 | ₹694
धान (सिंचित) – ₹47,300 | ₹946
धान (असिंचित) – ₹32,600 | ₹652
सोयाबीन – ₹38,300 | ₹766
हरदा
मूंग – ₹30,900 | ₹618
मक्का – ₹34,700 | ₹694
धान (सिंचित) – ₹47,300 | ₹946
धान (असिंचित) – ₹32,600 | ₹652
सोयाबीन – ₹38,300 | ₹766
उड़द – ₹27,000 | ₹540
ज्वार – ₹21,000 | ₹420
मूंगफली – ₹38,500 | ₹770
मक्का – ₹36,100 | ₹722
धान (सिंचित) – ₹41,900 | ₹838
धान (असिंचित) – ₹33,000 | ₹660
तुअर – ₹37,000 | ₹740
सोयाबीन – ₹42,500 | ₹850
किसानों के लिए राहत भरी योजना
मौसम की अनिश्चितता और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। कम प्रीमियम में अधिक बीमा सुरक्षा मिलने से किसानों को जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।राज्य सरकार ने सभी पात्र किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।