मध्य प्रदेश से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में भारतीय रेलवे ने अस्थायी बदलाव किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर–रोरा स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण कार्य और नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के चलते 6 ट्रेनें रद्द, 2 ट्रेनों का रूट डायवर्ट और 1 ट्रेन देरी से चलाई जाएगी। रेल सुरक्षा आयुक्त का निरीक्षण अब 29 जुलाई 2026 को होगा। इसी कारण रेलवे ने ब्लॉक कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है।
रूट बदलने वाली ट्रेनें
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | तारीख | नया रूट |
|---|---|---|---|
| 19666 | उदयपुर सिटी–खजुराहो एक्सप्रेस | 28 जुलाई | झांसी – दैलवारा – बिरारी – खजुराहो |
| 19665 | खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस | 29 जुलाई | खजुराहो – बिरारी – दैलवारा – झांसी |
नोट: रूट बदलने के कारण महोबा सहित कई मध्यवर्ती स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। समय में भी बदलाव संभव है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
| ट्रेन नंबर | ट्रेन | तारीख |
|---|---|---|
| 11801 | ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस | 28 और 29 जुलाई |
| 11802 | प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस | 29 और 30 जुलाई |
| 64613 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू | 28 और 29 जुलाई |
| 64614 | बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू | 28 और 29 जुलाई |
| 64611 | वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू | 29 जुलाई |
| 64612 | मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू | 30 जुलाई |
देरी से चलने वाली ट्रेन
| ट्रेन नंबर | ट्रेन | तारीख | देरी |
|---|---|---|---|
| 20975 | हावड़ा–आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस | 28 जुलाई | 3 घंटे 30 मिनट |
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन प्रयागराज मंडल और झांसी मंडल में ब्लॉक के कारण निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे 30 मिनट विलंब से संचालित होगी।
क्यों प्रभावित हुईं ट्रेनें?
रेलवे द्वारा झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है, जिससे ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
ऐसे करें ट्रेन का स्टेटस चेक
यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।
रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लाइव ट्रेन स्टेटस देखें।