मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। सबसे ज्यादा 205.2 मिमी बारिश उमरिया में दर्ज की गई है।
13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त की सुबह से 17 अगस्त की सुबह तक सतना, रायसेन, सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर और मैहर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
ग्वालियर-चंबल समेत कई इलाकों में बादलों का डेरा
पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में निम्न से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे।भोपाल समेत कई जिलों में भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि हर जगह तेज बारिश नहीं हो रही है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, जबकि कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है।अगले पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
उमरिया में 205.2 MM बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान उमरिया जिले में सबसे ज्यादा 205.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस मानसूनी सीजन में मध्यप्रदेश में अब तक सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 17 प्रतिशत और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 6 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
17 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश
सीधी, डिंडोरी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है।इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
18 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मंडला, उमरिया, दमोह, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश की संभावना है।इस दौरान भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
19 और 20 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी
दमोह, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सतना, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और मैहर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।वहीं 20 अगस्त की सुबह से 21 अगस्त तक छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, कटनी, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अधिकांश जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर
भारी बारिश वाले जिलों के अलावा प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है।
5 दिन बारिश और आंधी का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्यप्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है।बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है।