भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब उत्तरप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि अगले 12 घंटों में मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने के बाद 10 जुलाई से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं।
अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना
भिंड, ग्वालियर, रतलाम, दतिया सहित आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए 11 जुलाई 2026 से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।
9 जुलाई से 10 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान
भिंड जिले में कहीं-कहीं अति से भी अधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही गरज-चमक और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजगढ़, रतलाम, आगर मालवा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।
10 जुलाई से 11 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान
ग्वालियर, दतिया, छतरपुर और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
शिवपुरी, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना और निवाड़ी में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली गिरने की आशंका के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।