नई दिल्ली: बैंक गड़बड़ी मामले में तीन साल की सजा पाए कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती की याचिका पर आज एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले पर पिछले दिन भी अदालत में लंबी और तीखी बहस हुई थी।
राजेंद्र भारती की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने अदालत में पक्ष रखा। याचिका में उनकी सजा पर रोक (स्टे) लगाने और दतिया विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया को फिलहाल रोकने की मांग की गई है।
सजा पर नहीं मिला है स्टे
बैंक गड़बड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राजेंद्र भारती को जमानत मिल चुकी है, लेकिन उनकी सजा पर अभी तक रोक नहीं लगी है। इसी आधार पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आज आ सकता है अहम फैसला
आज की सुनवाई में अदालत सजा पर रोक और उपचुनाव प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुना सकती है। इस मामले पर राजनीतिक दलों और दतिया विधानसभा क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि कोर्ट के निर्णय का उपचुनाव पर सीधा असर पड़ सकता है।