नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि देश के वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अमित शाह का सानिध्य और मार्गदर्शन उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उनके राजनीतिक जीवन और राज्यसभा सांसद के रूप में दायित्वों के निर्वहन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाली रही।
अश्विनी वैष्णव से रेलवे और तकनीक से जुड़े विषयों पर चर्चा
इसके अलावा राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी भेंट की। इस दौरान रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
जनहित के कार्यों को मिलेगी नई गति
राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुझावों और अनुभवों का लाभ प्रदेश तथा जनता के हित में किए जाने वाले कार्यों में मिलेगा।