कांग्रेस अडानी मुद्दे को लेकर लगातार हमलावर है। कांग्रेस (Adhir Ranjan Chowdhary) सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रही और मोदी सरकार को घेरने में लगी है। कांग्रेस ने अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाए। कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) ने कहा कि, ममता बनर्जी को इस मामले पर चुप रहने के निर्देश मिले होंगे।
Adhir Ranjan Chowdhary का बड़ा दावा
अधीर चौधरी ने यह भी दावा किया कि, ममता बनर्जी शायद ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहेंगी जिससे अडानी समूह के हितों को नुकसान पहुंचे, क्योंकि इस समूह के पास ताजपुर बंदरगाह परियोजना का ठेका है। उन्होंने आगे कहा कि, ममता बनर्जी की चुप्पी की केवल एक ही वजह हो सकती है। पीएम मोदी के साथ उनकी नजदीकियां और अडानी से नई दोस्ती। पश्चिम बंगाल में ताजपुर बंदरगाह अडानी समूह बनाएगा और इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
अडानी के साथ ममता की नई दोस्ती
कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर चौधरी ने यह भी कहा कि, दीदी ने अडानी समूह को हर तरह की मदद देने का वादा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, सीएम ममता बनर्जी को पीएम मोदी या अडानी समूह से ऐसा कुछ भी नहीं बोलने के निर्देश दिए होगे जो अडानी ग्रुप के हितों के खिलाफ हो।
अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप
आपको बता दें कि, अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी और स्टॉक मैनिप्यूलेशन का आरोप लगाया है। जब से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को लगातार नुकसान हो रहा है। अब देश में अडानी ग्रुप के मुद्दे पर विपक्ष लगातार हमलावर है।
ये भी पढ़ें - Adani Group: आज हो सकती है धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए की विपक्ष से चर्चा
Comments (0)