कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अतिक्रमण विरोधी अभियान में ‘रैट होल माइनर' वकील हसन का मकान तोड़े जाने को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि गरीबों को प्रताड़ित एवं अपमानित करना भाजपा के ‘अन्यायकाल' की सच्चाई है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी।
डीडीए ने दिल्ली के खजूरी खास इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जिसमें कई घरों को ढहा दिया गया। डीडीए के इस अभियान से बेघर होने वाले लोगों में वकील हसन भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के साथ उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए सम्मानित किया गया था। वकील हसन पेशे से 'रैट होल माइनर' हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अतिक्रमण विरोधी अभियान में ‘रैट होल माइनर' वकील हसन का मकान तोड़े जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा
Comments (0)