दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं। इसी बीच आज सोमवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आप सरकार द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों को याद दिलाते हुए कई सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, केजरीवाल सरकार के 10 साल हो गए लेकिन सिर्फ बवाल हुआ है और जनता बेहाल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) ने दिल्ली की आप सरकार पर आरोप पत्र जारी किया है।
अनुराग ने आप पर लगाए कई आरोप
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि, इन्होंने ( केजरीवाल ) कहा था 5 साल में यमुना को साफ करवा देंगे और इन्होंने कहा था कि, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बना देंगे। एक्यूआई लेवल एक बार 1200 पार कर गया और आज भी 500 के पार हैं। वहीं आगे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि, केजरीवाल के वादे उदते ही फीके निकले जितने इनके थे और केजरीवाल जो बार-बार कहते हैं कि, नंबर वन लेकिन किस चीज में नंबर वन।
देश का सबसे महंगा पानी दिल्ली में है
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्ट सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश में सबसे महंगा पानी दिल्ली में - नंबर वन, दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी - दिल्ली नंबर 1, देश के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी मंत्री - दिल्ली नंबर वन, देश में सबसे ज्यादा विधायक जेल में - दिल्ली नंबर वन, देश में शराब घोटाला - दिल्ली नंबर वन।
कान्हा तेरी यमुना काली हो गई...
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां अपने संबोधन में कहा कि, यमुना जी को अब इतना प्रदूषित कर दिया है कि, अब यहां पर पर्व मनाना भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने आप सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यमुना साफ हुई क्या ? वहीं आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, कान्हा तेरी यमुना काली हो गई... केजरीवाल के पाप धोते-धोते।
Comments (0)