Haryana - देश के किसानों ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को हरियाणा (Haryana) के जींद में महापंचायत की जिसमें उत्तरप्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों से किसान पहुंते थे। इस महापंचायत कर किसानों ने अपनी ताकत दिखाई।
Haryana में किसानों ने दिखाई ताकत
आपको बता दें कि, इस महापंचायत में किसानों ने एक बड़ी घोषणा कर दी। संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की कि, 9 फरवरी को कुरूक्षेत्र में एक मीटिंग कर के आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इन किसानों ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि, वह 15 से 22 मार्च के बीच बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
अब दिल्ली कूच का समय आ गया है
इस महापंचायत में राकेश टिकैत, यद्धवीर सिंह समेत कई किसान नेता यहां पहुंचे। इस पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि, अब दिल्ली कूच का समय आ गया है। सभी किसान ट्रैक्टर तैयार रखें। आपको बता दें कि, इस महापंचायत के कारण जींद-नरवाना नेशनल हवाई रोड़ जाम रहा।
हरियाणा के किसानों के आगे सरकार को झुकना ही पड़ता है
किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी किसान संगठन के लोग हरियाणा की ओर देखते हैं। क्योंकि हरियाणा के किसानों के आगे सरकार को झुकना ही पड़ता है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे यह भी कहा कि, आने वाले समय में 26 से 29 जनवरी को हर साल तिहाड़ा के रूप में मनाया जाएगा और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। वहीं राकेश टिकैत ने गन्ने के दामों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, पंजाब के किसानों को यहां के किसानों से गन्ने के दाम ज्यादा मिलते है।
ये भी पढ़ें - northern Somalia: अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में ISIS के सीनियर लीडर बिलाल अल-सुदानी समेत 10 आतंकियों को किया ढेर
Comments (0)