असम - बाल विवाह के खिलाफ हिमंत सरकार लगातार अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश में पुलिस ने 1 हजार 800 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। प्रदेश के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि, बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वर्तमान में राज्यव्यापी गिरफ्तारी चल रही हैं। CM ने कहा - इसी कड़ी में अब तक 1800 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं।
CM हिमंत ने कहा - बाल विवाह को खत्म करने के प्रति हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है
उन्होंने कहा कि, पुलिस से बाल विवाह के मामलों में जीरो टॉलरेंस दिखाने को कहा है। सीएम आगे यह भी कहा कि, मैंने पुलिस से महिलाओं पर होने वाले अक्षम्य और जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की भावना के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार प्रदेश में बाल विवाह को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है।
5-6 महीनों तक चलेगा अभियान
असम के मुखिया हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, आने वाले 5-6 महीनों में ऐसे हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि, 14 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है। सीएम ने यह भी कहा कि, महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
14 से 18 वर्ष तक की लड़कियों के साथ विवाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
आपको बता दें कि, असम मंत्रिमंडल ने 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज करने का फैसला किया। वहीं अगर 14 से 18 वर्ष तक की लड़कियों के साथ विवाह करने वालों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिबंध कानून, 2006 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि, जो मौलवी और पंडित इस तरह की शादियां करवाते हैं, उनके खिलाफ भी राज्य सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें - UP MLC elections: यूपी एमएलसी चुनाव में जीत पर सीएम योगी ने प्रत्याशियों को दी बधाई
Comments (0)