हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर आए संकट के बादल छटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सभी विधायकों से अकेले में चर्चा की। उसके बाद कांग्रेस पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि सभी विधायक चाहते हैं कि सरकार बनी रहे। सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बने रहेंगे।
कांग्रेस पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारे सीएम ने स्वीकार किया कि कुछ विफलता हुई है। यह आगे जारी नहीं रहेगा। हमने सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से बात की है। हमने पीसीसी अध्यक्ष, सीएम से बात की है। एक दौर की चर्चा होगी। उन सभी ने अपने सभी मतभेद सुलझा लिए हैं। वे मिलकर काम करेंगे। हम पार्टी और सरकार के बीच पांच से छह सदस्यों के साथ एक समन्वय समिति बना रहे हैं। वे सभी मिलकर पार्टी और सरकार बचाओ के लिए काम करेंगे।

Comments (0)