Economic Survey: आज से संसद के बजट सत्र (budget session 2023) की शुरुआत हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आर्थिक सर्वेक्षण (economic survey) पेश किया। आर्थिक सर्वे में मौजूदा वर्ष के देश के आर्थिक विकास का लेखाजोखा होता है, जिसे बजट से पहले पेश किया जाता है। इसी से तय होता है कि पिछले 1 साल के दौरान अर्थव्यवस्था कैसी रही?
आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े
आर्थिक सर्वेक्षण (economic survey) के आंकड़ों के आधार पर ही तय होता है कि पूरे 1 साल के दौरान कहां नुकसान हुआ और कहां फायदा? बजट से पहले आने वाले आर्थिक सर्वेक्षण (economic survey) पर सभी की नजरें रहती हैं। आर्थिक सर्वेक्षण को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के नेतृत्व में तैयार किया जाता है। इस टीम में वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार होते हैं।
एक फरवरी को संसद में बजट पेश
आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है और कल संसद में बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। एक फरवरी को संसद में बजट पेश किया जाएगा और इसके साथ ही देश के लिए आगे की आर्थिक दिशा और दशा क्या होगी, इसे देश के सामने रखा जाएगा।
GDP ग्रोथ का अनुमान
आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6-6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। FY24 में नॉमिनल GDP ग्रोथ 11 फीसदी रहने की संभावना है। देश की अर्थव्यवस्था 2023-24 में चालू वित्त वर्ष के 7 फीसदी की तुलना में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। पिछले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.7 फीसदी रही थी। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
देश के सामने नए भारत की तस्वीर रखी
सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान संसद सदस्यों के साथ देश के सामने नए भारत की तस्वीर रखी। राष्ट्रपति मुर्मू ने नारी शक्ति के लिए चलाई जा रही योजनाएं के बारे में बताया तो कोरोना काल में सरकार के प्रबंधन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किसानों का साथ दिया तो देश में बुलेट ट्रेन चलाकर अपनी महत्वकांक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढे़- PM Modi on budget: बजट सत्र के पहले बोले पीएम मोदी, बजट पर भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर
Comments (0)