New Delhi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज 11 बजे देश का आम बजट (Budget 2023-24) पेश करेंगी। अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।
बजट से पहले हुई पुजा
वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने केंद्रीय बजट 2023 (Budget 2023-24) के पेश होने से पहले पूजा अर्चना की। 2024 के आम चुनाव से पहले यह भाजपा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।
आत्मनिर्भर भारत पर रहेगा फोकस
मोदी सरकार ने हमेशा से आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बड़े प्लेटफार्म पर वोकल फोर लोकल की बात की है। इस बजट में भी सरकार आत्मनिर्भर भारत पर अपना फोकस बढ़ा सकती है।
कल हुआ आर्थिक सर्वेक्षण पेश
बजट से पहले बीते दिन आए आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने भारत के विकास की झलक पेश की। वित्तमंत्री द्वारा जारी सर्वे के अनुसार देश की आर्थिक विकास दर इस वित्त वर्ष में 8.4 फीसद रह सकती है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में 7.8 यह फीसद रहा।
80C का दायरा बढ़ाने की उम्मीद
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में आम लोगों को बड़ी राहते दे सकती हैं। सरकार द्वारा 80C का दायरा बढ़ाने की उम्मीद है, इससे मिडिल क्लास इन्वेसटमेंट कर ज्यादा सेविंग कर सकेगा।
मिडिल क्लास के लिए हो सकता है खास
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट 2023 में मिडिल क्लास को खुशखबरी दे सकती हैं। वित्त मंत्री से उनके पांचवे आम बजट में टैक्स छूट को लेकर काफी उम्मीदें हैं। सरकार इनकम टैक्स का दायरा बढ़ा सकती है।
Read More- Gandhinagar court : आसाराम को उम्रकैद, 10 साल पुराने मामले में गांधीनगर कोर्ट ने सुनाई सजा
Comments (0)