हिमाचल प्रदेश में छिड़े सियासी संग्राम के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस्तीफे दे दिया है। वहीं चर्चा है कि अब उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री बनने वालों की दौड़ में है।
26 विधायकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से नाराजगी जताई
बता दें कि सुक्खू सरकार को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। बीते दिन राज्यसभा चुनाव मतदान में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद कांग्रेस के करीब 26 विधायकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से नाराजगी जताई। विरोध स्वरूप विधायक विक्रमादित्य सिंह ने PWD मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सुक्खू ने कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा ऑफर किया, जिस पर शाम तक फैसला आ सकता है। वहीं शाम को ही हिमाचल कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई, जिसमें विधायक दल के नए नेता का नाम फाइनल हो सकता है।
लगातार 5 चुनाव जीते
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं
बता दें कि मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस के दिग्गज और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे इस समय हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री भी हैं। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने लगातार 5 चुनाव जीते हैं। साल 2012 से 2017 तक वे वीरभद्र सिंह की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। वे संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क, श्रम एवं रोजगार जैसे विभागों की जिम्मेदारियां भी बखूबी संभाल चुके हैं। अगर वे अब मुख्यमंत्री बनते हैं तो सीएम बनने वाले देश के दूसरे ब्राह्मण होंगे। साल 2022 में जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता था, तब भी मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री बनने की रेस में थे, लेकिन क्योंकि सुक्खू के समर्थन में विधायकों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।