बलात्कार और हत्या के आरोप में 20 साल की जेल की सज़ा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) सुनारिया जेल से 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आए हैं। पैरोल पर आते ही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत में उनके बरनावा आश्रम में देखा गया है। पैरोल पर बाहर आने की ख़ुशी में गुरमीत राम रहीम को तलवार से केक काट कर जश्न मनाते हुए देखा गया है। राम रहीम द्वारा काटते हुए केक का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
5 वर्षों बाद मिला उल्लास मनाने का अवसर- राम रहीम
अपनी ज़मानत अर्ज़ी में राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim) ने कहा था कि वो 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह (Shah Satnam Singh) की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डेरा प्रमुख को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “पांच साल बाद ऐसा जश्न मनाने का मौका मिला है तो मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।” पिछले 14 महीनों में चौथी बार और तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार राम रहीम को पैरोल दी गई है। इससे पूर्व उन्हें हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के लिए पैरोल पर रिलीज किया गया था।
पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंकें हजार
हथियार अधिनियम की हुई अवज्ञा
राम रहीम के पैरोल मानाने के जश्न में उनके कई अनुयायी भी शामिल थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पैरोल पर आने के बाद किसी भी अपराधी या कैदी का हथियार अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित होता है। इसके बावजूद भी राम रहीम को तलवार द्वारा केक काटते हुए देखा गया है।
Read more: अगर गाड़ी पर तिरंगा ऐसे लगाया तो हो सकती है 3 साल की जेल, जान लें फ्लैग कोड से जुड़े नियम
Comments (0)