प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के ज़रिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों से 'न्यू इंडिया' के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज और पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले व्यक्तियों की भूमिका के बारे में भी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्मचारियों को कर्तव्य पथ का निर्माण करते देखना शानदार था। उन्होंने कहा कि इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला ऊंट सवार और CRPF की महिला टुकड़ी भी काफी सराहना हो रही है।
लोकतंत्र हमारे रंगों में- PM Modi
मन की बात (Mann Ki Baat) के 97वें संस्करण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारे रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। और स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।”
ये भी पढे़: S Jaishankar की राहुल गांधी को दो टूक, ‘द इंडिया वे’ के विमोचन के दौरान साधा निशाना
आदिवासी जानकारों को पद्मश्री पुरस्कार
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। उन्होंने ने कहा कि “आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं।”
गणतंत्र दिवस का किया ज़िक्र
बता दें कि पीएम मोदी ने विशेष रुप से गणतंत्र दिवस को लेकर अपने विचारों को देश भर के लोगों के साथ साझा किया। पीएम मोदी ने कर्त्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का भी ज़िक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवा में पर्पल फेस्ट (Purple fest) इवेंट कि चर्चा भी की। पीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था।
CM शिवराज ने महिलाओं को दी विशेष सौगात ‘लाडली बहना योजना’ का किया ऐलान
Comments (0)