शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बांग्लादेश से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को आजादी दिलाई थी। चूंकि, मौजूदा समय में बांग्लादेश में हालात ठीक नहीं हैं। वहां पर हिंदुओं के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहा है। वहां के हिंदुओं की रक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।
उद्धव ठाकरे ने कहा - मैं कहता हूं जो भी सत्ता में बैठे लोग हैं उनको मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। जनता सर्वोच्च होती है।