गुजरात के सूरत में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान एक वाहन से 15 किलो सोना जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए सोने की बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि, आरोपी सोने की इस बड़ी खेप को कपड़ों में छिपाकर जा रहे थे। पुलिस ने आगे बताया कि, जब पुलिस ने चेक पोस्ट पर वाहन को रोकर उसकी जांच की तो वाहन के अंदर रखे सोने की ये खेप पुलिस को मिल गई।