कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है, लेकिन यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवादों में घिर गई है। बैठक के लिए लगाए गए बैनरों और पोस्टरों में भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का आरोप भाजपा ने लगाया है। भाजपा का कहना है कि नक्शे में जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान अधिकृत हिस्से (PoK) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अधिवेशन के पोस्टर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "कर्नाटक कांग्रेस ने भारत की संप्रभुता का अपमान किया है और बेलगावी के कार्यक्रम में भारत का गलत नक्शा दिखाया है।