शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर राजनीति अभी भी जारी है। बहुजन समाज पार्टी के आंदोलन और प्रदर्शन के बीच मायावती के भतीजे आकाश आनंद विपक्ष पर जमकर भड़के हैं। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर आकाश आनंद ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लिखा है कि, करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर भगवान ही हैं, लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना आज कल एक फैशन हो गया है।
Comments (0)