दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से ही दिल्ली सीएम को चिट्ठी लिखी है। जिसमें केजरीवाल पर धमकाने का आरोप लगाया है। महाठग सुकेश ने अपनी चिट्ठी में दावा किया कि केजरीवाल जहां से चुनाव लड़ेंगे, वहां उनके विरोध में महाठग निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़ा होगा। सुकेश ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने उसे तमिलनाडु से लोकसभा इलेक्शन का टिकट देने का लालच दे रहे है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।