समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ (दोहरी गलतियों वाली) की सरकार है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वंदे भारत ट्रेन की उस खबर को साझा किया जिसमें बताया कि, ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वह कल्याण चली गई। उन्होंने पोस्ट में कहा है कि, भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है।रास्ता भटक गई वंदे भारत ट्रेन!
दरअसल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT)-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई। यह ट्रेन मडगांव जा रही थी, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दीवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण वह दूसरे रास्ते पर चली गई। दूसरे रास्ते पर जाने की वजह से गोवा की यात्रा में 90 मिनट की देरी हुई।अधिकारियों ने बताया कि, कोंकण जाने वाली ट्रेनों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाला दिवा-पनवेल रेलवे मार्ग पर पनवेल स्टेशन की ओर बढ़ने के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर कल्याण की ओर मुड़ गई। इस घटना के कारण मध्य रेलवे पर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।
Comments (0)